जतारा: भीषण गर्मी में राहत: जतारा में ABVP ने शुरू किया ‘जल मंदिर’, छात्रों और नागरिकों को मिलेगा शीतल जल
जतारा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की इकाई द्वारा सेवार्थ विद्यार्थी गतिविधि के तहत शीतल पेयजल हेतु “जल मंदिर” का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेशमा खातून (न्यायाधीश) और जयेंद्र कुमार चंद्रवार (प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय) उपस्थित रहे।