प्रतापपुर: प्रतापपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रतापपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से अपने विचारों और कल्पनाओं को रंगों में उकेरा, वहीं भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों पर प्रभावी ढंग से अपनी बात रखी।