चीनोर: दौरार के जन विश्वास शिविर में विधायक ने सुनीं समस्याएं, अफसरों को मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम दौरार में आयोजित जन विश्वास शिविर में विधायक मोहन सिंह राठौड़ पहुंचे। विधायक ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। विभिन्न मुद्दों से संबंधित आवेदन प्राप्त किये। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखी। विधायक ने आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए निराकरण के निर्देश दिए।