परफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में 6 जनवरी को एक छात्रा के द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले को लेकर बुधवार शाम करीब 4:00 बजे सेंट्रल एसपी दीक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके से सुसाइड नोट और छात्रा के मोबाइल को बरामद किया गया है। परिजनों ने जिस लड़के को लेकर शिकायत की थी उसे भी गिरफ्तार किया गया है।