सदर प्रखंड चाईबासा अंतर्गत रुंगटा माइंस लिमिटेड, चलियामा स्टील प्लांट की ओर से शनिवार को सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय पहल की गई। कंपनी द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय नाकाहासा एवं राजकीय मध्य विद्यालय सिंदरी में कक्षा 1 से 10 तक के लगभग 600 विद्यार्थियों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच नए स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान