रामगढ़ चौक: झुलौना के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर SP को भी रोका
झुलौना के समीप सोमवार 1 बजे शव रखकर परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। जिससे लखीसराय से सिकंदरा शेखपुरा आवागमन पूरी तरह ठप रहा। बताया जाता है कि नारायणपुर निवासी राजो यादव किसी अज्ञात वाहन से लखीसराय से नारायणपुर गांव जा रहा था। तभी झुलौना के समीप दुर्घटना का शिकार हो गया। और मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन ने जाम कर दिया।