बड़वाह: बड़वाह में भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया,बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक लगाकर की दीर्घायु की कामना
मध्यप्रदेश के बड़वाह सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली पर्व के तीसरे दिन बुधवार को भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।