गुरुआ: मध्य विद्यालय तरोवा में बाल संसद का गठन, अंशु कुमारी बनीं प्रधानमंत्री
Gurua, Gaya | May 6, 2025 गुरुआ प्रखंड के मध्य विद्यालय तरोवा में मंगलवार की सुबह 9:00 बाल संसद का चुनाव संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री पद पर अंशु कुमारी ने अपने बड़े भाई छोटू कुमार को हराया। छोटू उप प्रधानमंत्री बने। अन्य चुने गए मंत्री हैं — शिक्षा: अंचल व नेहा, जल-कृषि: अमरजीत व शिम्पी, स्वास्थ्य-स्वच्छता: पल्लवी व विक्रम, पुस्तकालय-विज्ञान: रिया व सुशील, संस्कृति-खेल: शम्मा व जयप्रकाश।