गुरुआ: टंडवा में जमीनी विवाद, बड़ी घटना की आशंका
Gurua, Gaya | May 4, 2025 टंडवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में तनाव गहराता जा रहा है। पीड़ित कमलेश पाल ने रविवार की सुबह 11:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उनकी पैतृक जमीन का वर्षों पूर्व कानूनी बंटवारा हो चुका है, फिर भी रिश्तेदार जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। कमलेश का आरोप है कि पुलिस विपक्षी से मिली हुई है और शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रही।