गुरुआ: बेला गांव में गेहूं के खेत में आग लगने से तीन बीघा की फसल जलकर राख
Gurua, Gaya | May 5, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र के बेला गांव में सोमवार को दोपहर 1 बजे आगलगी की एक बड़ी घटना सामने आई है। गेहूं के खेत में अचानक लगी आग से किसान जमशेद अंसारी की करीब तीन बीघा में तैयार गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस हादसे में किसान को लगभग पचास हजार रुपये की आर्थिक क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।