हसनपुर: आदमपुर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि बरामद अल्टीनेटर को उन्होंने बीती रात्रि थाना आदमपुर क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर स्थित निर्माणाधीन पानी की टंकी के जनरेटर से चोरी किया था, जिसे बेचने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। उक्त संबंध में थाना आदमपुर पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 87/2026 धारा 305(a)/331(4) बीएनएसमें अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही।