टीकमगढ़: युवा मोर्चा कार्यकर्ता का पूर्व विधायक पर प्रताड़ना का आरोप, वीडियो पोस्ट कर आत्महत्या की धमकी
टीकमगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता ने रविवार को पूर्व विधायक राकेश गिरी पर मानसिक प्रताड़ना, फर्जी एफआईआर और धमकी देने का आरोप लगाया है। देहात थाना क्षेत्र के हीरा नगर निवासी अंकित पाराशर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड कर आत्महत्या की धमकी दी है। वही राकेश गिरी ने भी सफाई देते हुए कहा कि अंकित कांग्रेसी है