अशोक नगर: मनरेगा का नया अवतार अब 100 नहीं, 125 दिनों के रोजगार की गारंटी, गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार
अशोकनगर में विकसित भारत जी-राम-जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को शाम 6 बजे कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को योजना की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने बताया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत जी-राम-जी योजना कर दिया है, जो 1 जुलाई 2026 से लागू होगी।