बिहार: भूमिहीनों को सरकार द्वारा दी गई जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग, तीसरे दिन भी अनशन जारी
Bihar, Nalanda | Jul 31, 2026 भूमिहीन दलित परिवारों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए 5 डिसमिल जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने की मांग को लेकर जन कल्याण संघ एक आवाज के बैनर तले तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है।संघ के जिला अध्यक्ष राकेश पासवान ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद भूमिहीन दलित परिवारों को 5 डिसमिल जमीन का पर्चा तो मिला, लेकिन आज तक उन्हें जमीन पर वास्तविक कब्जा नहीं दिलाया