जमुई: झाझा बस स्टैंड के पास दो बाइक के बीच हुई टक्कर में दो युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 7, 2026 शहर स्थित झाझा बस स्टैंड के पास सोमवार की रात 9:00 बजे तेज रफ्तार दो बाइक के आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस द्वारा दोनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।