निज़ामाबाद: अम्बरपुर स्थित वृद्धाश्रम में बड़े धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर की 135वीं जयंती
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अम्बरपुर गांव स्थित वृद्धा आश्रम में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम के मैनेजर श्याम पाण्डेय ने वृद्धजनों के साथ केक काटकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की इसके बाद सभी वृद्धजनों के बीच केक एवं मिष्ठान दिया