दतिया नगर: कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 13 जुलाई को दाखिल करेंगे नामांकन
दतिया वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक घनश्याम सिंह सोमवार 13 जुलाई को सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं के साथ दतिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 22 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले रिंग रोड, भैरव मंदिर (राजगढ़ चौराहा) पर सुबह 10 बजे कांग्रेस की विशाल आमसभा होगी।