जमुई: जमुई में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा, 99 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
Jamui, Jamui | Jun 21, 2026 राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा रविवार दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक जिले के दो केंद्रों—केकेएम कॉलेज और प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई—पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। कुल 984 अभ्यर्थियों में 889 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 99 अनुपस्थित रहे। परीक्षा से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन एवं सघन जांच की गई।