सांवेर: NEET परीक्षा को लेकर प्रशासन की तैयारी, कलेक्टर शिवम वर्मा ने परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्था की समीक्षा की
Sawer, Indore | Apr 14, 2026 इंदौर में नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 23 हजार से अधिक विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर आदर्श व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही हैं।इसके लिए कलेक्टर शिवम वर्मा ने विभागीय बैठक भी की और उचित दिशा निर्देश दिए।