नासरीगंज: पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
नासरीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित जाफर शहीद मजार के निकट स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। पीएसआई सागर कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में 500 एमएल के नौ कैन बीयर, कुल साढ़े चार लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान उक्त वार्ड का ही निवासी मनीष कुमार क