बिसौली: सुरेनी पापड़ी गांव में खंबे पर पड़े तार हटाने के आरोप में कुछ लोगों ने एक युवक को घायल किया
Bisauli, Budaun | Apr 23, 2025 सुरेनी पापड़ी गांव के रहने वाले एक युवक ने आज बुधवार को 2 बजे करीब उप जिलाधिकारी बिसौली को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव में पीड़ित के घर के पास बिजली का एक खंभा लगा हुआ है। जिसमें गांव के कुछ लोगों के तार पड़े हुए हैं। वहीं कुछ लोगों ने पीड़ित पर खंभे से तार काटने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी जिसमें एक युवक घायल हो गया।