दतिया: पंडोखर धाम महोत्सव में फिनिक्स सर्कस के रोमांचक करतब, देर रात तक उमड़ी दर्शकों की भीड़, कलाकारों का हुआ सम्मान
Datia, Datia | Apr 20, 2026 दतिया जिले के पंडोखर धाम में चल रहे 30वें श्रीराम महायज्ञ एवं पंडोखर महोत्सव के अंतर्गत रविवार रात भव्य सर्कस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध फिनिक्स सर्कस ग्रुप भारत के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रोमांचक और हैरतअंगेज प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश गुप्ता ने जानकारी दी।