सरमेरा: सरमेरा प्रखंड के मलावन पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के रखरखाव पर बैठक आयोजित
सरमेरा प्रखंड के मलावन पंचायत स्थित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई में परिसंपत्तियों के मरम्मत एवं रख-रखाव को लेकर शनिवार दोपहर एक बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुखिया प्रतिनिधि के साथ जिला सलाहकार ने विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान इकाई में उपलब्ध संसाधनों की स्थिति, आवश्यक मरम्मत कार्यों तथा नियमित रख-रखाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।