तिल्दा: बिलाडी में गाली-गलौज करने से मना करने पर महिला के साथ हुई मारपीट, नेवरा पुलिस ने किया मामला दर्ज
Tilda, Raipur | Apr 25, 2026 ग्राम बिलाडी निवासी एक प्रार्थीया महिला ने नेवरा थाना में शिकायत दर्ज कर बताए कि उनके घर शादी कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों द्वारा गाली-गलौज किया जा रहा था जिसे प्रार्थिया द्वारा मना करने पर आरोपियों ने प्रार्थीया को ही गंदी-गंदी गाली गलौज कर धमकी चमकी दी नेवरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है