बड़ेराजपुर: विश्रामपुरी पुलिस ने लिहागांव के खाद गोदाम में हुई चोरी का किया खुलासा, 154 बोरी उर्वरक खाद बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लिहागांव स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के खाद गोदाम से उर्वरक चोरी मामले में विश्रामपुरी पुलिस ने तीन आरोपियों प्रेमलाल गोंड (25 वर्ष),संतु गोंड(22 वर्ष) एवं प्रेमलाल गोंड (23 वर्ष),निवासी ग्राम किबेकोंगा,जिला नवरंगपुर (ओडिशा) को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से चोरी की डीएपी और यूरिया की कुल 154 बोरी खाद बरामद की है