राजगढ़: राजगढ़ में तेजी से फैल रहा है सेल्यूलाइटिस बैक्टीरियल इंफेक्शन
राजगढ़ में इन दिनों तेजी से सेल्यूलाइटिस नाम का बैक्टीरियल इंफेक्शन फैल रहा है। जिला अस्पताल में अब तक इसके 40 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। ब्यावरा के एक मरीज का पैर का पूरा पंजा काटना पड़ा। जिला अस्पताल के हड्डी रोग सर्जन डॉ. अभिषेक सिलोदिया के मुताबिक, यह सेल्यूलाइटिस बैक्टीरिया से होने वाला संक्रमण है, जो त्वचा और उसके नीचे के ऊतकों में फैलता है। इसक