कासगंज: कासगंज में काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान ने जिला प्रशासन के साथ मनाया बाल विवाह रोकने का सतर्कता दिवस
कासगंज में बाल विवाहों की रोकथाम के लिए काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान ने अक्षय तृतीया के अवसर पर सतर्कता दिवस मनाया। इस पहल में जिला प्रशासन, बाल विवाह निषेधअधिकारी और आशा यूनिटों ने भी सहयोग किया। इस दौरान जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।संस्थान जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाहों की रोकथाम के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है