सलमान खान हाल ही जब अपने जिगरी दोस्त और बड़े भाई संजय दत्त से मिले, तो वह एक भावुक कर देने वाला पल था। लेकिन देर रात वह संजू बाबा की याद में इस कदर भावुक हो गए कि 1:40 बजे दो तस्वीरें शेयर कीं, और खूब प्यार लुटाया। यही नहीं, उन्होंने संजय दत्त के लिए भगवान से ढेर सारी दुआएं और प्यार मांगा, जिसने फैंस का दिल भी पिघला दिया। संजय दत्त का 29 जुलाई को 67वां बर्थडे था, और 31 जुलाई को सलमान उनसे मिले। इस दौरान सलमान शायराना भी हो गए।
60 वर्षीय सलमान खान ने संजय दत्त को कसकर गले लगाते हुए शनिवार देर रात 1:40 बजे सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर कीं। इनके साथ सलमान ने संजय के लिए अपने दिल और मन का हाल बयां किया। जिस तरह से दोनों ने एक-दूसरे को कसकर गले लगाया, उसमें भी उनका एक-दूजे के लिए बेशुमार प्यार झलक रहा है।
#SalmanKhan #SanjayDutt #SanjuBaba #Bollywood
Korba, Korba | Aug 2, 2026