भोरे: लाला छापर बाजार में पुलिस ने कार्रवाई कर 85 बोतल शराब व एक बाइक को किया जब्त, एक धंधेबाज हुआ गिरफ्तार व दो हुए फरार
भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर बाजार मे पुलिस ने कार्रवाई कर 85 बोतल शराब के साथ एक बाइक को जप्त करते हुए शामिल एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में दो लोग फरार हो गए। पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में एक बाइक पर सवार तीन लोग आ रहे थे। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान मिश्रौली निवासी अमावत अली के रूप में हुई है।