भोरे: भोरे के एक निजी स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, BDO और SHO ने किया उद्घाटन
भोरे प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी विद्यालय में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बीडीओ दिनेश कुमार सिंह तथा थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रूस,आस्ट्रेलिया,चीन,फ्रांस,भारत सहित 12 देशों की प्रदर्शनी अलग-अलग विषयों पर मॉडल बनाकर प्रदर्शित की थी।