चित्तौड़गढ़: 15000 का वांछित ईनामी बदमाश देवीसिंह पडिहार को खेरवाड़ा से गिरफ्तार किया गया, मोबाइल से दूरी बनाकर कर रहा था ड्राइवरी
ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना चंदेरिया के वर्ष 2022 के विद्युत अधिनियम प्रकरण में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर आरोपी देवीसिंह पड़िहार को गिरफ्तार किया । आरोपी के विरुद्ध चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती एवं विद्युत अधिनियम सहित विभिन्न थानों में कुल 28 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।