आबापुरा: छापरीया गांव के पास लुटेरों ने युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल और रुपये लूट लिए, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
आंबापुरा थाना क्षेत्र छापरीया गांव के पास बाइक से अपनी बहन को ससुराल छोड़कर वापस अपने घर पर आ रहे युवक की बाइक को लुटेरों ने रोक कर युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल और रूपए लुट लिए, इसके बाद युवक घायल हालत में सड़क पर पड़ा हुआ था राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी परिजनों ने बताया कि किशन पुत्र रकमा निवासी गुलाबपुरा का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।