बड़ौत: सादिकपुर सिनौली में तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग
Baraut, Bagpat | Jun 22, 2025 शाहपुर बड़ौली निवासी सुनील ने रविवार शाम करीब 4 बताया कि उसका भाई अरुण 13 जून की शाम अपनी बाइक लेकर छपरौली जाने के लिए रवाना हुआ। वह सादिकपुर सिनौली पहुंचा तो सामने से आ रही ई-रिक्शा को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए चालक ने उसके भाई को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने छपरौली थाने पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।