समस्तीपुर में बीच सड़क पुलिस-युवक के बीच मारपीट:कीचड़ में उठा-पटक, अधिकारी ने गर्दन जकड़ा; पूर्व मुखिया ने डंडे से मारा
#समस्तीपुर में युवक और पुलिस अधिकारी के बीच सड़क उठा-पटक हो गई। इस दौरान दोनों कई बार कीचड़ में गिरे। इस बीच पूर्व मुखिया और भाजपा नेता जितेंद्र कुमार सिन्हा ने महिला जवान के हाथ से डंडा लिया और युवक की पिटाई शुरू कर दी और अधिकारी ने उसका गर्दन जकड़ कर रखा था।पिटाई के बाद युवक बेहोश हो गया। बाद में पुलिस टीम उसे इलाज के लिए मोहिउद्दीननगर पीएचसी ले गई। युवक का पैर टूट गया है। वहीं, पुलिस पदाधिकारी राजू कुमार को भी चोट लगी है।