राजपुर: खोडरो में सुशासन तिहार का आयोजन हुआ, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिल
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत “गांव-गांव, द्वार-द्वार जनसमस्या निवारण शिविर” का आयोजन शुक्रवार को राजपुर विकासखंड के ग्राम खोडरो में महुआ पेड़ के नीचे किया गया। शिविर में क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। शिविर में कुल 376 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 19 शिकायतें एवं 357 मांग सं