राजगढ़: ग्राम कालिपीठ में नवरात्रि महोत्सव में राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने की पूजा अर्चना
राजगढ़ के ग्राम कालिपीठ पहुंचे राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव जहां पर उन्होंने नवरात्रि महोत्सव को लेकर नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी के रोज़ रविवार की रात 8:00 बजे के लगभग माँ बगलामुखी देवी एवं माँ दुर्गा की भव्य झांकियों में शामिल हो कर आरती उतारकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही माँ दुर्गा माता जी के दरबार के भूमिपूजन कार्यक्रम में सहभागिता की।