मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज पुलिस की सराहनीय पहल, छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का किया वितरण, घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर मोहम्मदगंज थाना पुलिस की ओर से सराहनीय पहल की गई है। पुलिस ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया। पुलिस की इस पहल से जरूरतमंद छठ व्रतियों को काफी सहयोग मिला। त्योहार के अवसर पर पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।