गम्हरिया: मां का साया छिनने से दो मासूम बच्चों की दुनिया उजड़ी
गम्हरिया के चिकनी पंचायत में बुधवार शाम खेत से घास काटकर लौट रही 36 वर्षीय डेजी देवी की वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। डेजी के पति मूक-बधिर और दिव्यांग हैं। उनके दो बेटे, 10 वर्षीय अंकेश और सात वर्षीय दिव्यांग अंकित हैं। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों की परवरिश और भविष्य की चिंता परिवार के सामने खड़ी हो गई है।