पौड़ी: जन औषधि केंद्र में दवाइयों की उपलब्धता और शहर में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की वरिष्ठ नागरिकों ने उठाई मांग
Pauri, Garhwal | May 13, 2025 पौड़ी शहर को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के साथ ही जिला चिकित्सालय के प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में दवाइयों की उपलब्धता समेत शहर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर वरिष्ठ नागरिकों में आक्रोश दिखा। उन्होंने जिला शासन को जल्द संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए समस्याओं की निराकरण की मांग उठाई।