पौड़ी: 20 मई को जनपद की भोजन माताएं मुख्यालय पौड़ी में अपनी लंबित मांगों के निराकरण के लिए करेंगी प्रदर्शन
Pauri, Garhwal | May 13, 2025 भोजन माता कामगार यूनियन 20 मई को भोजन माताओं की लंबित मांगों के लिए मुख्य पौड़ी में भी प्रदर्शन करेगी। जानकारी देते हुए सीटू के कोषाध्यक्ष एवं भोजन माता संगठन के संयोजक टिक प्रसाद पोखरियाल ने बताया कि अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन के आवाह्न पर आगामी 20 मई को जनपद के सभी विकासखंडों से शहर के रामलीला मैदान में भोजन माताएं एकत्र होगी।