बड़गांव: उदयपुर: कांग्रेस सिर्फ़ दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज़ है — स्थापना दिवस पर रघुवीर सिंह मीणा
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, सूरजपोल पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज़ है और कमजोर, वंचित तथा मेहनतकश वर्ग के साथ खड़ी रही है।