बड़गांव: पंजाब के राज्यपाल द्वारा महाराणा प्रताप पर विवादित बयान के बाद, श्री राजपूत करनी सेना की दो टुक ने कटारिया से मांगी माफी
उदयपुर। उदयपुर संभाग अध्यक्ष श्री राजपूत करणी सेना परमवीर सिंह दुलावत ने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा महाराणा प्रताप को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। दुलावत ने कहा कि इस बयान से चौधरी समाज सहित समूचे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मांग की कि कटारिया सार्वजनिक रूप से समाज से निर्विवाद रूप से माफी मांगें।