बड़गांव: गोगुंदा बस स्टैंड में चाकूबाजी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया गया, आरोपी को जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा
गोगुंदा बस स्टैंड पर दो दिन पहले हुई चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। आपसी विवाद के चलते आरोपी ने दिनेश नाई पर चाकू से हमला किया था, जबकि बीच-बचाव में आए चेतन नायक भी घायल हुआ। दोनों को उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया। पुलिस आरोपी को रविवार को जिला न्यायालय में पेश करेगी।