बड़गांव: भाजपा अम्बेडकर मंडल के पदाधिकारियों ने महाकाल मंदिर परिसर में सुना प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम
भाजपा अम्बेडकर मंडल ने रविवार को रानी रोड स्थित महाकाल मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 129वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। पीएम मोदी ने वर्ष 2025 के यादगार पलों का उल्लेख करते हुए देश की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, खेल उपलब्धियों और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की मजबूत भूमिका पर प्रकाश डाला।