बड़गांव: देवाली स्थित कार्यालय पर मनाया गया कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस, पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
देवाली स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस मौके पर पार्टी के इतिहास, संविधानिक मूल्यों और जनहित की विचारधारा को याद किया गया। साथ ही सूरजपोल चौराहे पर कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ द्वारा “अरावली बचाओ हस्ताक्षर अभियान” की शुरुआत की गई।