खैरलांजी: ग्राम चिखला बांध में पूर्व सरपंच पति के घर फॉरेस्ट की छापेमारी, 27 नग सागौन चिरान जब्त
खैरलांजी तहसील के ग्राम चिखला बांध में वन विकास निगम वारासिवनी ने 9 जुलाई को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच पति देवराम मण्डलेकर के घर से 27 नग सागौन प्रजाति की चिरान (चरपट) जब्त की है। लकड़ी के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई को संभागी