जहानाबाद: जिले में आयोजित होम गार्ड भर्ती परीक्षा में 294 अभ्यर्थी सफल
जिले के पुलिस केंद्र में गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन के लिए दिनांक 28 जून को शारीरिक दक्षता की जांच परीक्षा में 1398 उम्मीदवारों को प्रवेश दिया गया था। जिसमें 947 अभियार्थी सम्मिलित हुए। इस संबंध में जिला प्रशासन के द्वारा शनिवार शाम करीब 7 बजे जानकारी दी गई कि सम्मिलित अभ्यर्थियों में दौड़ परीक्षा के दौरान 339 अभियार्थी सफल हुए। और अंततः 294 सफल हुए।