जहानाबाद: पुर्वी उंटा मोहल्ले में बंद घर से ताला तोड़कर लाखों की चोरी, घर में सो रही थी छोटी बच्ची
जहानाबाद के पूर्वी उंटा मोहल्ला में शुक्रवार की रात्रि एक बंद घर से ताला तोड़कर बेखौफ चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में पीड़ित गृह स्वामी राकेश कुमार चौधरी ने शनिवार सुबह करीब 9 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह ट्रेन में फेरी कर समान बचते हैं और अपने घर चलाते हैं। जहां शुक्रवार रात्रि को यह घटना घटी।