जहानाबाद: भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य का जिले में आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य का शनिवार को जिले में आगमन हुआ जहां उनका स्वागत पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य रूप से किया। मौजूद लोगों ने शनिवार दिन में करीब 3 बजे बताया कि भाकपा माले का 28 एवं 29 जून को जिला सम्मेलन आयोजित हो रहा है।