कानपुर: बिठूर के बैकुंठपुर में ईटरनिटी होटल के पास तालाब में मिला मानव कंकाल, पुलिस जांच में जुटी
बिठूर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर में ईटरनिटी होटल के पास तालाब में मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया।थाना प्रभारी ने रविवार रात 9:00 बजे बताया सूचना पर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच करने पहुंची है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।शव महिला का है या पुरुष का यह भी पहचानना मुश्किल हो रहा है। प्रकरण में आवश्यक अन्य कार्रवाई की जा रही है।